उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर
प्रयागराज हडिया तहसील अंतर्गत प्रतापपुर सेमरी के आर. एन. पब्लिक स्कूल, सेमरी प्रतापपुर, प्रयागराज के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय की होनहार छात्रा श्रद्धा सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर 94% अंक के साथ सिद्धि शुक्ला, स्तुति जायसवाल, आदित्य शाह एवं मयंक मिश्रा रहे। वहीं 93% अंक प्राप्त करने वालों में रुद्र उपाध्याय, सुमित पटेल एवं यशांस पाण्डेय शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 92% अंक के साथ अनुज पाण्डेय एवं सौरभ नंद ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस सफलता का श्रेय विद्यालय के डायरेक्टर श्री राजेश पाण्डेय जी के कुशल मार्गदर्शन, सभी विषय अध्यापकों की मेहनत एवं विद्यार्थियों के सतत प्रयास को जाता है।
विद्यालय के प्रबंधक श्री बृजेश पाण्डेय जी द्वारा एक सराहनीय निर्णय लेते हुए घोषणा की गई है कि कक्षा 10 में 94% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की कक्षा 11 की 100% ट्यूशन फीस पूर्णतः माफ की जाएगी। यह पहल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। और वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजली पुरवार जी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाकर अपने बच्चों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। और इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण—आर.के. सर, सुखदेव सर, जावेद सर, प्रभाकर सर, चेतन सर, अंकुर सर, वी.एन. सर, अतुल सर, डी.सी. सर, खेमराज सर, महेन्द्र सर, आर.पी. सर एवं अरविंद मिश्रा सर ज . पी ,विवेक यादव, रंजीत यादव ,विजय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438


