EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अवैध मनका पदार्थो पर जमकर कार्यवाही कर रहे सूबे के सरकार आकाश पटेल, पुलिस की हो रही बाहबाई
  • 151000146 - SANDEEP KUMAR MAURYA 54 65
    20 Apr 2026 13:31 PM



उत्तर प्रदेश जनपद चन्दौली के मुगलसराय क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक युवक को 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जनपद में अपराध एवं नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अप्रैल 2026 को मुगलसराय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पटनवा तिराहा पर चेकिंग के समय एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि ग्राम हमीदपुर स्थित भांग की दुकान के पास एक कमरे में एक युवक अवैध गांजा रखकर बेच रहा है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बिना देर किए बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर एक संदिग्ध युवक मिला, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकूर जायसवाल पुत्र अखिलेश जायसवाल, निवासी डिहवा, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 20 वर्ष बताया।पुलिस द्वारा की गई तलाशी में युवक के कब्जे से एक पॉलिथीन में रखी हुई अलग-अलग 08 पुड़िया प्लास्टिक पन्नी में पैक तथा शेष ढीला रखा हुआ अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल 750 ग्राम पाया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अधिक दामों पर बेचता था। पुलिस ने मौके से बरामद माल को कब्जे में लेते हुए आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 186/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक सूरज कुमार (चौकी प्रभारी औद्योगिकनगर), हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह तथा कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता शामिल रहे।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। रिपोट - सन्दीप मौर्या 151000146



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना