EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गौ पुत्र नेत्रपाल सिंह को मांट तहसील अध्यक्ष पद से किया नियुक्त
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    20 Apr 2026 10:38 AM



मथुरा। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन लगातार गौ सेवा और सनातन धर्म की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

आपको बता दें कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, गौ माता की कृपा से पूरे भारत में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा और संरक्षण में जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में आज संगठन के मथुरा जिला मीडिया प्रभारी गौ पुत्र ओमवीर सिंह चौधरी द्वारा मांट तहसील अध्यक्ष पद पर गौ पुत्र नेत्रपाल सिंह चौधरी की नियुक्ति की गई। यह नियुक्ति राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

इस अवसर पर संगठन के संतों और कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संगठन की एक खास बात यह भी है कि इसके आई कार्ड में मौजूद बारकोड स्कैनर के जरिए किसी भी कार्यकर्ता की पहचान पूरे देश में सत्यापित की जा सकती है। इसे शासन और प्रशासनिक स्तर पर भी चेक किया जा सकता है।

संगठन का दावा है कि उसकी सूचना प्रणाली इतनी सशक्त है कि लेटर पैड के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर तक सत्यापन संभव है।

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन का कहना है कि वह निस्वार्थ भाव से समाज, गौ सेवा और धर्म रक्षा के कार्यों में निरंतर समर्पित रहेगा।

 

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना