EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा के ध्येय को एनएमओ कर रहा साकार - रामानंद कटियार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 76
    19 Apr 2026 19:45 PM



निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 322 लोगों को परामर्श के साथ दी गई दवाइयां

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। शिक्षा कोई किताबी ज्ञान नहीं बल्कि शारीरिक,मानसिक, बौद्धिक,भावनात्मक और नैतिक विकास का आधार है। हम शिक्षित होंगे तभी सर्वांगीण विकास होगा। उक्त बातें रविवार को पट्टी के मंगरौरा क्षेत्र के सराय जमुआरी गांव में बाबा साहब की जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय चिकित्सक संगठन काशी प्रांत के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपास्थित समूह को सम्बोधित करते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के महासचिव अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम उच्च न्यायालय लखनऊ रामानंद कटियार ने कहा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान किया। जाति-भाषा, अमीरी-गरीबी का भेदभाव नहीं होना चाहिये। उन्होंने कई समाजिक सुधार किये। इस दौरान श्री कटियार ने शबरी,जटायु और राम के अटूट प्रेम विश्वास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः" यह प्रार्थना न केवल व्यक्तिगत खुशी, बल्कि पूरे समाज और विश्व के कल्याण की कामना करती है कि "सभी सुखी हों,सभी रोगमुक्त (स्वस्थ) रहें,सभी का कल्याण हो और कोई भी दुखी न हो"। 'वसुधैव कुटुंबकम्' सार्वभौमिक स्वास्थ्य व करुणा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि एनएमओ स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा के ध्येय को साकार कर रहा है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद उप प्राचार्य डॉक्टर सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय डॉ0 रश्मि यादव ने एनएमओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणांचलों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना पुनीत कार्य है, क्योंकि नर सेवा नारायण सेवा मानव का धर्म है। उन्होंने बाबा साहब नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता ही नहीं,बल्कि समानता, न्याय और मानवाधिकारों के महान अग्रदूत थे। इस मौके पर रेडक्रास सोसायटी लखनऊ के सदस्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के महासचिव रामानंद कटियार व उप प्राचार्य डॉ 0 रश्मि यादव सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां काली मंदिर के समक्ष पूजन-अर्चन व पुष्प अर्पित करने के साथ फीता काट कर किया। तदुपरांत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय चिकित्सक संगठन काशी प्रांत के प्रांतीय संयुक्त सचिव डॉ0 जेपी वर्मा ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ एवं मां सरस्वती का चित्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनएमओ स्वास्थ्य सेवा और राष्ट्र सेवा के उद्देश्य से कार्य करता है। यह संगठन स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का लक्ष्य रखता है,विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहाँ सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं सीमित हैं। स्वास्थ्य सेवा,राष्ट्र सेवा के उद्देश्य जिले में 12 अप्रैल 2026 से शुरू किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अभी तक लगभग 32 सौ लोगों तक सेवाएं पहुचा चुका है। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता महेश कुमार गुप्ता ने किया। यहां आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल मोबाइल यूनिट टीम व मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक के साथ अन्य चिकित्सकों ने लगभग 322 लोगों की ब्लड, शुगर,बीपी के जांच कर परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां वितरित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से एनएमओ मेडिकल कॉलेज इकाई के सचिव देवांश त्रिपाठी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर सह कार्यवाह सुमित द्विवेदी, अपना दल एस विधि मंच के प्रांतीय महासचिव परमानंद मिश्र, नामित सभासद राहुल मौर्य, उपेन्द्र पटेल,अभिषेक दूबे,डॉ 0 सुधाकर सिंह,डॉ 0 अजय सिंह, नेत्र परीक्षण अधिकारी सीएम शुक्ला, हवन गुप्ता,रितेश,अशोक, हरिश्चंद्र, राम प्रकाश, पिंटू सहित अन्य सहयोगियों के साथ क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना