EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में कवयित्री प्रज्ञा तिवारी की दो पुस्तकों का भव्य विमोचन, साहित्यिक माहौल में गूंजा काव्यपाठ
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    19 Apr 2026 19:39 PM



कवयित्री प्रज्ञा तिवारी की लेखनी को मिला मंच, दो पुस्तकों का भव्य विमोचन

साहित्यिक जगत में नई उपलब्धि: प्रज्ञा तिवारी की दो पुस्तकों का भव्य विमोचन

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ शहर के होटल सिद्धार्थ में सुल्तानपुर की लोकप्रिय कवयित्री एवं सुप्रसिद्ध लेखिका की दो महत्वपूर्ण कृतियों “बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी” और “प्रगति पथ” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, पत्रकारों और काव्य प्रेमियों की बड़ी उपस्थिति ने इसे एक यादगार साहित्यिक आयोजन बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मीरा तिवारी द्वारा वाणी वंदना से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा पुस्तकों का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रज्ञा तिवारी ने बताया कि उन्होंने सैकड़ों कविताएं लिखी हैं, जिनका प्रकाशन क्रमशः किया जाएगा। उन्होंने अपने लेखन सफर में वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान न्यूज़ स्टैंडर्ड समाचार पत्र द्वारा प्रज्ञा तिवारी को सम्मानित भी किया गया। मंच पर उपस्थित कवयित्रियों—मीरा तिवारी, पूनम मिश्रा, महाश्वेता राजे सिंह, चांदनी दुबे, डॉ. रंजीता समृद्धि और नाजो नाज—ने अपने काव्य पाठ से वातावरण को साहित्यिक रंग में रंग दिया और लेखिका को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू एंजिल्स कॉलेज की प्रबंधिका डॉ. शाहिदा खान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर की चर्चित कवयित्री प्रतिभा पांडे उपस्थित रहीं। चांदनी दुबे ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह एवं पत्रकार सुमन द्वारा सभी अतिथियों को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. हरिकेश बहादुर सिंह ने कहा कि न्यूज़ स्टैंडर्ड जैसे मंच नए लेखकों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी शुरुआत स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह ने की थी और आज उसे आगे बढ़ाने का कार्य अखिल नारायण सिंह कर रहे हैं। डॉ. संगम लाल त्रिपाठी ‘भंवर’ ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए प्रज्ञा तिवारी को शुभकामनाएं दीं। नियाज़ प्रतापगढ़ी ने कहा कि प्रज्ञा तिवारी की लेखनी में समाज, रिश्तों और संवेदनाओं की गहरी झलक मिलती है, जो उन्हें एक सच्ची कलमकार के रूप में स्थापित करती है। कार्यक्रम का संयोजन नियाज़ प्रतापगढ़ी ने किया, जबकि संचालन वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम कुमार त्रिपाठी ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में अनिल प्रताप त्रिपाठी ‘प्रवात’ ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर समाजसेवी श्याम शंकर द्विवेदी, संजय द्विवेदी, डॉ. शमीम खान, रामकेवल पुष्पाकर, रिजवान अहमद, मोहम्मद अनीस, होटल सिद्धार्थ के मैनेजर संतोष सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना