गाज़ीपुर मरदह । क्षेत्र में सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले अशोक ठाकुर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से परिवार पर गंभीर आर्थिक संकट आ गया है।परिजनों के अनुसार, अशोक ठाकुर काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके इलाज में परिवार की जमा-पूंजी खर्च हो गई और वे कर्ज के बोझ तले दब गए। अशोक की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों के पास अब आय का कोई साधन नहीं बचा है।इस दुखद घड़ी में इन्द्रावती फिलिंग स्टेशन (सेवठा-सिंगेरा) के संरक्षक और समाजसेवी प्रदीप प्रभाकर पीड़ित परिवार की सुध लेने उनके पैतृक गांव भदेव बबुरी वन पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।प्रदीप प्रभाकर ने कहा, अशोक ठाकुर एक मेहनती व्यक्ति थे। उनके असमय निधन से परिवार पर जो विपत्ति आई है, उसमें समाज का साथ होना बहुत जरूरी है। प्रभाकर ने मौके पर परिवार को दस हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने भविष्य में भी बच्चों की शिक्षा और परिवार की जरूरतों के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उनके इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333
