EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

इनाम के पैसे पर घमासान: पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता, संचालक बोला- 25 हजार न देने पर पुलिस ने पीटा
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    19 Apr 2026 18:43 PM



खजनी क्षेत्र के उनवल कस्बे स्थित सिद्धि विनायक मैरेज हाल में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता अब गंभीर विवादों में घिर गई है। प्रतियोगिता के इनामी राशि वितरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस पर लगे मारपीट और उगाही के आरोपों तक पहुंच गया है, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया है।

 

बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता के संचालक अभिषेक राजभर (निवासी उनवल) के खिलाफ दर्जनों प्रतिभागियों ने इनाम की घोषित राशि न देने का आरोप लगाते हुए चौकी उनवल में तहरीर दी थी। प्रतिभागियों का कहना है कि प्रतियोगिता के दौरान घोषित पुरस्कार राशि का वितरण नहीं किया गया, जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
इसी शिकायत के आधार पर 16 अप्रैल को उनवल चौकी पुलिस अभिषेक राजभर को पूछताछ के लिए अपने साथ चौकी ले गई। हालांकि, इसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। अभिषेक राजभर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वायरल वीडियो में अभिषेक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे 25 हजार रुपये की मांग की। रकम न देने पर उन्हें बेल्ट और लाठी-डंडों से बर्बर तरीके से पीटा गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वह दोषी थे तो कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए थी, न कि इस तरह की प्रताड़ना। वीडियो में वह न्याय की मांग करते हुए भावुक दिखाई दे रहे हैं।
संचालक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह कठोर कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी खजनी पुलिस की होगी। इस बयान के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। बता दे संचालक अभिषेक राजभर पुत्र खदेरू राजभर नगर पंचायत उनवल वार्ड नंबर 7 निवासी एक जिम का ट्रेनर भी है और बाली बिल्डिंग प्रतियोगिता में कई प्रमाण पत्र भी पा चुका है।

हर साल यह प्रतियोगिता करवाता है। वहीं, इस संबंध में चौकी इंचार्ज अवनीश सिंह ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि 12 अप्रैल को शिकायत के बाद अभिषेक को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। 16 अप्रैल को पुनः बुलाए जाने पर पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि मारपीट का आरोप पूरी तरह गलत और निराधार है।
उधर, क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों ने मामले को और गरमा दिया है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना