फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। जनपद के बीसलपुर स्थित कैम स्कॉलर विद्यालय की मेधावी छात्रा धनिष्ठा वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धनिष्ठा ने सी.बी.एस.ई. (C.B.S.E.) बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
गौरतलब है कि धनिष्ठा वर्मा, बीसलपुर के विधायक विवेक वर्मा की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
छात्रा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जनपद के जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह स्वयं उनके आवास पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने धनिष्ठा वर्मा को शाल ओढ़ाकर, शील्ड प्रदान कर और मिष्ठान खिलाकर विधिवत सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रा की मेधा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं ही समाज और देश का भविष्य होती हैं। उन्होंने धनिष्ठा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य छात्र-छात्राओं को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। धनिष्ठा की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि एकाग्रता और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।"रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981
