- ग्वालियर: हृदय रोग के लक्षणों को नजरअंदाज न करें—डॉ. अनुपम दास
- समय पर जांच और सर्जरी से बच सकती है जान: डॉ. अनुपम दास की सलाह
- सर्वोदय हॉस्पिटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस, हृदय रोग पर विशेषज्ञों ने दी अहम जानकारी
- सीने में दर्द और सांस फूलना हो सकता है गंभीर संकेत—विशेषज्ञ की चेतावनी
- आधुनिक तकनीकों से हृदय सर्जरी अब सुरक्षित और प्रभावी: डॉ. अनुपम दास
- मिनिमली इनवेसिव सर्जरी से जटिल हृदय रोगों का सफल इलाज संभव
-
ग्वालियर
सर्वोदय हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट और हेड, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, डॉ. अनुपम दास द्वारा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने हृदय रोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. दास ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार के बारे में मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने बताया कि सीने में दर्द, सांस फूलना, जल्दी थकान और दिल की धड़कन तेज होना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
डॉ. अनुपम दास ने कहा कि समय पर जांच और जरूरत पड़ने पर सर्जरी कराने से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और जागरूक रहने की अपील की।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने आधुनिक हृदय सर्जरी तकनीकों, मिनिमली इनवेसिव प्रक्रियाओं और जटिल हृदय रोगों के सफल उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट
20260419145743537688058.mp4
20260419145750365735338.mp4
20260419145823733623062.mp4
