- गाजीपुर: महाहर धाम में बाउंड्री वॉल विवाद सुलझा, आपसी सहमति से समझौता
- तीन दिन से चल रहा विवाद खत्म, दोनों समितियों के बीच बनी सहमति
- महाहर धाम में तनाव के बाद समझौता, प्रशासन की मौजूदगी में बनी बात
- बाउंड्री वॉल को लेकर विवाद थमा, वार्ता से निकला समाधान
- गाजीपुर में चक्काजाम के बाद समाधान, समितियों ने किया समझौता
- प्रशासन और समितियों की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद, माहौल हुआ शांत
खबर गाजीपुर जिले से है । जहां महाहर धाम मंदिर पर स्थित शिव सेवा आश्रम समिति एवं संत शिरोमणि रविदास प्रेरणा स्थल के बीच सुंदरीकरण हेतु बन रही , बाउंड्रीवाल को लेकर लगातार तीन दिनों से चल रहा विवाद आखिरकार आज रविवार को थम गया । जबकि दोनों समितियों के पदाधिकारियों एवं पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आपसी सहमति से समझौता पत्र तैयार हुआ । जिसको मानने के लिए दोनों समितियों के जिम्मेदार पदाधिकारी सर्वसम्मति से तैयार हुए । इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बनता जा रहा था , लेकिन दोनों मंदिर के कमेटियों के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सूझ बूझ के कारण समझौता हो गया ।
क्या था विवाद ?
पर्यटन विभाग उतर प्रदेश की तरफ से महाहर धाम के विकास हेतु बजट आवंटित हुआ है । जिसमें बाउंड्री वॉल सहित परिसर में फर्श पर पत्थर लगाए जाने है । इस दौरान शिव मंदिर के सामने रविदास प्रेरणा स्थल से सटे बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा था , जिसको लेकर संत शिरोमणि रविदास मंदिर के पदाधिकारियों ने दिवाल को लेकर विरोध दर्ज करना शुरू कर दिया । जिस पर विरोध में दलित समाज के युवकों ने चक्काजाम भी कर दिया था । आखिरकार आज रविवार को सुबह में दोनों समितियों के बीच चली वार्ता के बीच समझौता संपन्न हो गया ।जिसमें समिति के अलावा पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली । इस मौके पर महाहर समिति के अलावा संत शिरोमणि रविदास प्रेरणा स्थल के पदाधिकारियों सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाईट - प्रवीण पटवा (शिव सेवा आश्रम) समिति महाहर धाम मंदिर , मरदह गाज़ीपुर ।
बाईट - रामायन चौधरी (अध्यक्ष) संत शिरोमणि रविदास प्रेरणा स्थल महाहर ।
बाईट आयुष चौधरी (सी.आर. ओ ) गाजीपुर ।
20260419132306244768276.mp4
20260419132312103210046.mp4
20260419132318556455388.mp4
20260419132321228352620.mp4
20260419132345309345016.mp4
20260419132349758348032.mp4

20260419132417840363444.mp4
