फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। रूपापुर से सवायजपुर तक लगभग 8 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। लोग भगवा झंडे लेकर डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर पैदल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों से आगे बढ़ रहे थे। रास्ते में कई जगहों पर पुष्पवर्षा और स्वागत द्वारों के माध्यम से उनका स्वागत किया गया।
यात्रा में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल थे। आयोजन से जुड़े नेताओं विजय बाबू वाजपेई और संजय पांडेय ने बताया कि यात्रा का समापन सवायजपुर में भव्य स्वागत के साथ होगा। उनका कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता, आस्था और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। रिपोर्ट चन्दन यादव 151137475
