EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मेहदावल थानाक्षेत्र में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, पुलिस टीम पर पथराव की सूचना। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात
Link
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 54 76
    19 Apr 2026 12:59 PM



यूपी संतकबीरनगर । नगर पंचायत मेहदावल के तुलसीपुर वार्ड के पास दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद । इस घटना में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे एक पक्ष नाराज होकर सड़क पर बैठ गया। मामले की सूचना मेंहदावल पुलिस को मिली। मेंहदावल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक एक पक्ष के लोगों ने पुलिस के वाहन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। मौके पर तीन थानों की फोर्स तैनात है।

शनिवार की देर रात 8:30 बजे मेंहदावल के रोडवेज के पास दो पक्षों में विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद एक पक्ष के लोगों के समर्थन में चार गांव के लोग जुट गए। इसके बाद दोबारा तुलसीपुर के पास मारपीट हुई। पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर भीड़ को हटाया। इसके बाद विवाद शांत हुआ।

इसी दौरान एक पक्ष के लोग सड़क पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के वाहनों पर पथराव कर दिया। एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल सीओ सर्वदमन सिंह, बखिरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह के अलावा खलीलाबाद सीओ दुधारा व बेलहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी थी।

थाना मेंहदावल अन्तर्गत सोनवरसा रोडवेज बस स्टैंड के पास दो पक्षों के मध्य मारपीट की घटना घटित होने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल द्वारा दी गयी। देखे संतकबीरनगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट 

,

2026041912461190027341.mp4

20260419125701833644605.mp4



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना