EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देश में बढ़ती कट्टरपंथी गतिविधियों और अवैध कब्जों के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Link
  • 151188551 - SUMIT SHRIVASTAVA 65 76
    18 Apr 2026 19:47 PM



हरदोई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में कथित कट्टरपंथी गतिविधियों, अवैध कब्जों और सुनियोजित षड्यंत्रों के विरोध में विरोध-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन ने इन मुद्दों को राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था से जुड़ा बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में “लव जिहाद”, जबरन धर्मांतरण, अवैध भूमि कब्जे, सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली घटनाएं तथा हिंदू परिवारों के उत्पीड़न जैसी गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिन पर प्रभावी रोक लगाने की आवश्यकता है।

ज्ञापन में नासिक और उत्तर प्रदेश से जुड़े कुछ मामलों का उल्लेख करते हुए इन घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही सार्वजनिक, वन, रेलवे और सैन्य भूमि पर बताए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने की भी मांग उठाई गई।

बजरंग दल ने केंद्र सरकार से लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए कठोर केंद्रीय कानून लागू करने, जनजातीय क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित करने तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त तत्वों को चिह्नित कर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बजरंग दल राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन से अपेक्षा करता है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाकर देश में शांति और सद्भाव बनाए रखा जाए। विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक प्रशांत सिंह, विहिप के जिला विशेष संपर्क प्रमुख नागेंद्र, जिला उपाध्यक्ष सीतू रस्तोगी, हिमांशु गुप्ता नगर अध्यक्ष  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। देखे सुमित श्रीवास्तव की रिपोट 

20260418194528185786564.mp4

20260418194558642230572.mp4

20260418194615782173166.mp4



Subscriber

188669

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना