EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वैश्य समाज पीडीए जनपंचायत में सपा का शक्ति प्रदर्शन, व्यापारियों के मुद्दों पर सरकार पर साधा निशाना
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    18 Apr 2026 19:19 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पिछड़ा (बनिया) वैश्य एकता के तत्वावधान में पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वैश्य समाज एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुकेश साहू एवं राजकुमार सोनी का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में मुकेश साहू ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, डकैती और छिनैती जैसी घटनाओं से व्यापारी परेशान हैं, वहीं जीएसटी व्यवस्था ने छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने भी व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पिछड़े और वैश्य समाज को सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी देने का काम किया है। उन्होंने सभी व्यापारियों और वैश्य समाज के लोगों से एकजुट होकर वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया, साथ ही अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में राजकुमार सोनी, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुरेश जायसवाल, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, अनिल मौर्य, वकार अहमद, आशीष श्रीवास्तव, महिमा गुप्ता, गंगादीन भुर्जी, अनुराग सोनी, शेष नारायण गुप्ता, राज हुसैन, विशाल सिंह, सुरेश यादव, शनि गुप्ता, राज नारायण गुप्ता, रोहित सोनी, मानिकचंद्र, अरविंद सोनी, अहमद अली, नन्हे शर्मा, संजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वैश्य समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया, वहीं आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188669

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना