यूपी जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में आज विकास खंड रामपुर में भूसा दान महाभियान के अंतर्गत 135 कुंतल भूसा दान किया गया।
जिसमें राजकुमार कुमार सिंह समाजसेवी द्वारा 35 कुंतल, ग्राम प्रधान कोचरी द्वारा 20 कुंतल, राम सिंह पटेल द्वारा 18 कुंतल, वीरेंद्र प्रसाद द्वारा 15 कुंतल, ग्राम प्रधान भानपुर 15 कुंतल, विश्वजीत गिरी द्वारा 20 कुंतल भूसा विकास खंड की अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल सिधवन ,पचरुखी जालिम सिंह एवं पूराजीवन हेतु दान किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भूसा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं के लिए रवाना किया गया।
सभी दानदाताओं को जिलाधिकारी द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी संभ्रांतजन, कृषकों से अपील किया कि इस पुनीत कार्य में अवश्य सहयोग करे, और अपने सामर्थ्य के अनुसार भूसा दान अवश्य करें। रिपोर्ट नरेन्द्र शर्मा 151172645
