EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आर्य कन्या महाविद्यालय हरदोई में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 54 65
    18 Apr 2026 19:18 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय हरदोई में अर्थशास्त्र परिषद द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की भूमिका विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के औपचारिक शुरुआत प्राचार्य डॉ सुमन वर्मा एवं सभी प्राध्यापिकाओं के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका आर्य द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में 22 छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।

छात्राओं ने अपने पोस्टरों के माध्यम से दर्शाया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएँ आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामाजिक उत्थान के प्रति निरंतर जागरूक हो रही हैं।
छात्राओं ने रेखांकित किया कि आत्म स्वावलंबन और अपनी कौशल क्षमता के माध्यम विकास से ग्रामीण महिलाएँ भारत को आर्थिक विकास की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

पोस्टरों के माध्यम से छात्राओं ने बताया कि बचत की आदत, लघु उद्योग, स्थानीय उत्पाद निर्माण, डिजिटल साक्षरता और समूहिक उद्यमिता जैसे पहलुओं को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्या डॉ सुमन वर्मा ने छात्राओं को बताया कि स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऋण प्राप्त होता है ऋण प्राप्त की गई आय से वे आर्थिक स्वालंबन और सशक्त बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्वेता,द्वितीय स्थान पर अनुष्का सिंह, तृतीय स्थान पर स्मृति पांडे रहीं तथा अविरल प्रियदर्शनी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

तत्पश्चात समाजशास्त्र विभाग द्वारा ऐतिहासिक स्मारकों एवं स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से "विश्व विरासत दिवस" मनाया गयाI इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ नीता आर्या ने बताया कि विरासत समाज की विविधता और समृद्धि का प्रतीक है जो हमें विरासत स्वरूप प्राप्त हुई है ,अतः इनका संरक्षण और संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। विश्व विरासत दिवस का प्रारंभ 18 अप्रैल 1982 को इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ़ मोनुमेंट्स एंड साइट्स के द्वारा प्रस्तावित किया गया जिसे 1983 में यूनेस्को द्वारा मान्यता दी गई । तब से आज तक विश्व विरासत दिवस मनाया जाता रहा है 2026 में विश्व विरासत दिवस की थीम "संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवित विरासत के लिए आपातकालीन प्रक्रिया" है जो इस युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा पर केंद्रित है अर्थात जब ऐतिहासिक स्थल युद्ध या प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आ जाते हैं तो उन्हें कैसे संरक्षित किया जाएI उन्होंने बताया कि विरासत के अंतर्गत सिर्फ स्मारक और स्थल ही नहीं आते बल्कि एक समाज की संस्कृति, कला, नृत्य ,साहित्य इत्यादि भी शामिल होते हैं भारत मे कोणार्क मंदिर, अजंता और एलोरा की गुफाएं, ताजमहल इत्यादि इस विरासत का हिस्सा है। अतः हम सभी को एक अच्छा नागरिक होने के नाते न सिर्फ इन विरासत तो का संरक्षण एवं संवर्धन करना चाहिए बल्कि अपने क्रियाकलापों द्वारा इन्हें कभी भी क्षति नहीं पहुंचानी चाहिएI

इस अवसर पर प्राचार्या, विभिन्न प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं द्वारा विश्व के स्मारकों एवं ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण लिया गया।

 यह समस्त कार्यक्रम अर्थ शास्त्र विभाग, समाज शास्त्र विभाग द्वारा सम्पन्न हुआ जिसमें श्रीमती नीता आर्य, प्रो. सरिता यादव ,डॉ अंजु ,डॉ श्वेता यादव, डॉ जायरा जैदी, डॉ स्मृति सिंह, डॉ एकता जायसवाल और समस्त कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट चन्दन यादव 151137475

 

 



Subscriber

188669

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना