EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में अखंड श्रीराम चरित मानस पाठ के साथ प्रारम्भ हुआ द्विदिवसीय वार्षिकोत्सव
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    18 Apr 2026 18:52 PM



वृन्दावन। परिक्रमा मार्ग-बैकुंठ नगर क्षेत्र स्थित श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में द्विदिवसीय वार्षिकोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारम्भ हुआ।महोत्सव का शुभारंभ संत शिरोमणि स्वामी रामकेवल दास महाराज के पावन सानिध्य में आरम्भ हुए अखण्ड श्रीराम चरित मानस पाठ के साथ हुआ।

तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महंत स्वामी शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज ने देश के विभिन्न प्रांतों से आए से आए समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को ब्रज-वृन्दावन, नाम महिमा, धाम महिमा, गुरु भक्ति एवं मानव धर्म पर प्रवचन करते हुए कहा कि हमारा परम कर्तव्य सहजता से जीवन जीते हुए ईश्वर की परम् भक्ति प्राप्त करना है। साथ ही हमारा यह प्रयास होना चाहिए, कि हम परोपकारी बनें और दूसरों के भी कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने में उनका मार्गदर्शन करें।

सायं काल सरस भजन संध्या आयोजित हुई।जिसमें देश के कई प्रख्यात भजन गायकों द्वारा ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन सभी को भाव-विभोर कर दिया।

प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव के अंतर्गत 19 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से वृहद सन्त-विद्वत संगोष्ठी का आयोजन होगा।जिसमें कई प्रख्यात सन्त, विद्वान व धर्माचार्य आदि भाग लेंगे। तपश्चात महंतों व महामण्डलेश्वरों का सम्मान एवं संत, ब्रजवासी वैष्णव सेवा (वृहद भंडारा) के साथ महोत्सव का समापन होगा।

इस अवसर पर प्रमोद पाल (मुंबई), विनम्र कुमार मिश्र, द्वजेंदु प्रकाश त्रिपाठी, नोएडा शिल्पी त्रिपाठी ठाकुर एवं ब्रजेश सिंह चौहान (नोएडा) आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188669

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना