EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेत में जाने को लेकर विवाद में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    17 Apr 2026 22:36 PM




कटरा बाजार/गोंडा 
गेहूं काटने जा रहे किसान की गांव के बाहर बैठे पड़ोसियों से खेत में जाने को लेकर विवाद हो गया जिसमें किसान को घेर कर पड़ोसियों ने हाशिया मार कर हत्या कर दी।हत्या की सूचना मिलते है गांव में अफरातफरी मच गई।
शुक्रवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के बमडेरा डीहा गांव में दो पक्ष आपने सामने आ गए।बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से नाली विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार को अन्नू चौबे उम्र करीब 52 वर्ष हाशिया लेकर अपने खेत में गेहूं की फसल काटने जा रहे थे।घर से निकल कर गांव के बाहर पहुंचे थे कि उनके पड़ोसी ने राम सिंगार व राज कुमार शुक्ल ने रास्ता जाने पर मना कर दिया।इसी बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर हमलवार कर दिया।हाथ में गेहूं काटने की हाशिया थी जिससे दोनों लोग आपस में भिड़ गए एक दूसरे के वार प्रतिवार में हाशिया अन्नू चौबे के पेट में घुस गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और राम सिंगार के सिर और कंधे में गंभीर छोटे आई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राज सिंगार शुक्ल को कटरा बाजार सीएचसी भेजवाया जहां हालत नाजुक देख उन्हें मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया गया है।वहीं अन्नू चौबे की घटना स्थल पर ही मौत की सूचना पर पूरे गांव के लोग इकठ्ठा हो गए।
घटना स्थल पर फोरेंसिंक तीन ने पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की।
मृतक के दो बेटे व दो बेटियां है जिनमें दो बेटी व एक बेटे की शादी हो चुकी है।दोनों बेटे गैर प्रांत में रहकर मजदूरी का काम करते हैं।प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद भी था आज रास्ते को रोकने को लेकर घटना हुई है।



Subscriber

188668

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना