EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में द्विदिवसीय वार्षिकोत्सव 19 व 20 अप्रैल को
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    17 Apr 2026 19:53 PM



वृन्दावन। परिक्रमा मार्ग-बैकुंठ नगर क्षेत्र स्थित श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में अक्षय तृतीया के अवसर में द्विदिवसीय वार्षिकोत्सव 19 व 20 अप्रैल 2026 पर्यन्त संत शिरोमणि स्वामी रामकेवल दास महाराज के पावन सानिध्य अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।

जानकारी देते हुए "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महंत स्वामी शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 19 अप्रैल को प्रातः 05 बजे अखण्ड श्रीराम चरित मानस पाठ के साथ होगा। इसके अलावा सायं 04 बजे से सरस भजन संध्या आयोजित होगी।जिसमें कई प्रख्यात भजन गायक अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा भजनों की प्रस्तुति देंगे। 20 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से वृहद सन्त-विद्वत संगोष्ठी का आयोजन होगा।जिसमें कई प्रख्यात सन्त, विद्वान व धर्माचार्य आदि भाग लेंगे।तपश्चात महंतों व महामण्डलेश्वरों का सम्मान एवं संत, ब्रजवासी वैष्णव सेवा (वृहद भंडारा) के साथ महोत्सव का समापन होगा।

महाराजश्री के परम् कृपापात्र प्रमोद पाल (मुंबई), विनम्र कुमार मिश्र, द्वजेंदु प्रकाश त्रिपाठी एवं शिल्पी त्रिपाठी आदि ने सभी भक्तों-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188668

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना