EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ब्रज धाम आश्रम का चौदहवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से प्रारम्भ
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    17 Apr 2026 19:46 PM



वृन्दावन। गऊ घाट/परिक्रमा मार्ग स्थित ब्रज धाम आश्रम में मानव सेवा ट्रस्ट (रजि.) मुम्बई के द्वारा ब्रज धाम आश्रम का चौदहवां वार्षिकोत्सव महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी अनंतानंद महाराज की पावन अध्यक्षता में धूमधाम से प्रारम्भ हो गया है,जो कि विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य 19 अप्रैल 2026 तक चलेगा।महोत्सव के प्रथम दिन देश-विदेश से आए भक्तों-श्रद्धालुओं ने पूज्य महाराजश्री का पूजन अर्चन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।सायं काल सरस भजन संध्या संपन्न हुई।जिसमें देश के कई प्रख्यात कलाकारों ने अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण, सदगुरू एवं ब्रज महिमा से संबंधित भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया।

इस अवसर पर समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रीधाम वृन्दावन की महिमा बताते हुए महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी अनंतानंद महाराज ने कहा कि श्रीधाम वृन्दावन कोई साधारण भूमि नहीं है अपितु ये स्वयं लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण का अभिन्न अंग है।इस पावन दिव्य भूमि पर वही भक्त आ पाते हैं,जिन पर स्वयं श्रीराधा कृपा करती हैं।

प्रख्यात साहित्यकार "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव के अंतर्गत 18 अप्रैल 2026 को प्रातः 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक श्रीविष्णु सहस्रनाम पाठ एवं तुलसी कृष्णार्चन आदि होंगे।इसके अलावा सायं 04 बजे से रात्रि 09 बजे तक विलक्षण प्रतिभा प्रदर्शन एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 09 से 12:30 बजे तक विराट संत-सम्मेलन आयोजित होगा।जिसमें देश के प्रख्यात संत, विद्वान और धर्माचार्य भाग लेंगे।महोत्सव का समापन सन्तों, विद्वानों व धर्माचार्यों के सम्मान एवं वृहद भंडारे के साथ होगा।

महाराजश्री के परम् कृपापात्र शिष्य (उत्तराधिकारी) स्वामी दीप्तानंद महाराज व आश्रम के महाप्रबंधक निरंजन ने सभी भक्तों-श्रद्धालुओं से इस आयोजन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188668

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना