EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्वालियर में एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान गाटर गिरा, मचा हड़कंप
Link
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 65 76
    17 Apr 2026 15:38 PM



  • खेड़ापति मंदिर के पास निर्माण हादसा, तकनीकी खराबी से गिरा पुल का हिस्सा
  • ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पहुंचे मौके पर, जांच के दिए निर्देश

 

ग्वालियर में खेड़ापति मंदिर के समीप स्थित एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान शिफ्टिंग प्रक्रिया में मशीनों में आई तकनीकी खराबी के चलते पुल का एक गाटर ब्लॉक अचानक नीचे गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए।

हादसे में घायल हुए मजदूर को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां मंत्री स्वयं उसे देखने पहुंचे। उन्होंने मजदूर के समुचित इलाज का पूरा खर्च वहन करने के साथ ही मंत्री अनुदान से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सभी निर्माण कार्य पूर्ण सुरक्षा मानकों के तहत ही किए जाएं। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट 

20260417153338551643201.mp4

20260417153353190542328.mp4



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना