भिंड।
भिंड जिले के रौन बीआरसी अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक विद्यालय ढीमरन का पुरा में शिक्षक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में पदस्थ शिक्षक सूर्य प्रताप राठौड़ पर आरोप है कि वे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते और लगभग महीने में केवल 15 दिन ही स्कूल में उपस्थित रहते हैं। इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।
इस मामले में जब संकुल प्रभारी सुरेश राजे से संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और फोन काट दिया, जिससे स्थिति और भी संदिग्ध हो गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संकुल प्रभारियों की मिलीभगत के चलते विद्यालय में मनमानी चल रही है और शिक्षक दोपहर 2:30 बजे ही स्कूल में ताला लगाकर चले जाते हैं।
इस पूरे मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रौन को भी कथित रूप से जानकारी नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। देखे भिंड से विमलेश की रिपोट
20260417152447033717153.mp4
