फास्ट न्यूज़ इंडिया
इटावा। जनपद इटावा के कस्बा भरथना में लायंस क्लब भरथना “राधे-राधे” द्वारा गोविन्द धाम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
इस अवसर पर लायन कुलदीप त्रिपाठी को अध्यक्ष, लायन संजय पोरवाल को सचिव एवं लायन अतुल कौशल को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में हाल ही में शासन द्वारा मनोनीत सभासद लायन श्याम जी पोरवाल “नेकसे” का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान सभी लायन साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में लायन सुरेश शारदा, लायन निशांत पोरवाल (एडवोकेट), लायन गोविन्द शारदा, लायन प्रदीप चंद्र पाण्डेय, लायन सी.के. शुक्ला, लायन सुबोध दीक्षित, लायन भानु प्रताप वर्मा, लायन अनिल पोरवाल, लायन सुशांत उपाध्याय सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। रिपोर्ट - शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313
