EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीबीएसई 10वीं में चमका सेमरी का सितारा, श्रद्धा सिंह ने 98% अंक लाकर किया टॉप
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 76
    16 Apr 2026 21:02 PM



प्रयागराज से बड़ी खबर — 

प्रयागराज से एक बड़ी और प्रेरणादायक खबर सामने आ रही है, जहाँ सीबीएसई कक्षा 10वीं के शानदार परिणाम ने पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है।
प्रयागराज जनपद में सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में सेमरी स्थित आर.एन. पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शिक्षा स्तर का प्रदर्शन किया है।
विद्यालय की छात्रा श्रद्धा सिंह ने 98% अंक हासिल कर न सिर्फ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे जिले में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
सराय ममरेज थाना क्षेत्र के वारी गांव की रहने वाली श्रद्धा सिंह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
उनके पिता महेश प्रताप सिंह एसी-फ्रिज मैकेनिक हैं और माता मीना सिंह रोजगार सेवक हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद श्रद्धा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।
वही श्रद्धा सिंह ने बताया कि
"मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैंने अपने मम्मी-पापा को गर्व महसूस कराया। इसका श्रेय मैं अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपनी सेल्फ स्टडी को देना चाहती हूँ।"
भविष्य की योजना:
श्रद्धा का सपना है डॉक्टर बनना और इसके लिए वह 11वीं में बायोलॉजी लेकर NEET की तैयारी करेंगी।
स्कूल प्रशासन की प्रतिक्रिया:
विद्यालय के डायरेक्टर राजेश पांडे ने श्रद्धा की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनकी आगे की पढ़ाई निःशुल्क कराने की घोषणा की है।
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि संस्थान हमेशा प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है—
सिद्धि शुक्ला, श्रुति जायसवाल, आदित्य साहू ने 94%
मयंक मिश्रा, रुद्र उपाध्याय, सुमित पटेल, अंश पांडे ने 93%
अनुष्का पांडे ने 92%
और सौरभ पांडे, ऋषभ मिश्रा ने 91% अंक हासिल किए हैं।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया।
टॉपर्स का ढोल-ताशों के साथ स्वागत किया गया और फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।
शिक्षकों का योगदान:
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों को दिया, जिन्होंने लगातार मार्गदर्शन और प्रेरणा दी।
परिवार की प्रतिक्रिया:
श्रद्धा के पिता ने बेटी की इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि वे उसके हर फैसले में उसके साथ हैं।

यह परिणाम न सिर्फ आर.एन. पब्लिक स्कूल की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। देखे  प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260416202059676603310.mp4

20260416204001123652382.mp4

20260416204043003243386.mp4

20260416204146551738043.mp4

20260416204259510573687.mp4

20260416204534837887325.mp4

20260416204609894332840.mp4

20260416204636628750157.mp4

20260416204658534556023.mp4

20260416204718309663108.mp4

20260416204742438234316.mp4

20260416205657966650540.mp4

20260416205749012862248.mp4

20260416205826670363553.mp4

20260416205925907228836.mp4



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना