प्रक्युष यादव औंका सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम थाना अध्यक्ष बक्सा के द्वारा किया गया सम्मानित
गणित में हासिल किए 100 में से 100 अंक
जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के औंका गाँव निवासी प्रक्युष यादव (पुत्र राजकुमार यादव) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अंजू गिल एकेडमी, कठघरा मोरादगंज के छात्र प्रक्युष यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। थाना अध्यक्ष ने प्रक्युष को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि लगभग हर विषय में ‘परफेक्ट’ स्कोर के करीब पहुंचकर एक मिसाल कायम की है।
प्रमुख उपलब्धियां:
- गणित (Mathematics Standard): 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी बेहतरीन प्रतिभा का परिचय दिया।
- सोशल साइंस: 99 अंक हासिल कर शतक से मात्र 1 अंक से चूके।
प्रक्युष की इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। देखे जौनपुर से नरेंद्र शर्मा की रिपोट
यू
20260416194010187273212.mp4
20260416194022630606828.mp4
