आगरा। न्यायालय के आदेश पर पांच साल पूर्व हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। करीब पांच बर्ष पूर्व 9 सितम्बर 2020 को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे आरिफ खान निवासी मुहल्ला पठानन फतेहाबाद किसी जरूरी काम से बरपुरा गांव जा रहा था्। तभी रास्ते के गांव पछाव गांव थाना पिढौरा स्थित ईंट भट्टे पर उनका कार सवार नौसाद खां, नुसरत खां,इशरत खां, निवासीगण मुहल्ला पठानन फतेहाबाद, रफ्त बेगम निवासी मेवाती नगला थाना ताजगंज समेत दो तीन अज्ञात लोगों ने पीड़ित की बाइक को सफद ईको कार से ओवरटेक कर घेर लिया। और जमीन पर डालकर लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीट की। इन सभी का विचार जान से मारने का था। इन सभी आरोपितों के पास अवैध हथियार थे।किन्तु पीड़ित किसी तरह अपने आपको बचाकर थाना पिढौरा पहुंचा।जहां पुलिस ने घायलवस्था में मेडीकल के लिए भेज दिया ।गभीर हालत होने पर आगरा रेफर किया गया। जहां एक्स-रे में छठवीं पसली में फ्रेक्चर आने से महीनों तक इलाज चलता रहा है। वहीं कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपितों के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रिपोट - रामनिवास 151112186
