फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में गौकशी की साजिश नाकाम करते हुए एक शातिर गौ तस्कर को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक जिंदा गौवंश, अवैध तमंचा, कारतूस व गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार बीतीं रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवीनगर के जंगलों में कुछ संदिग्ध लोग गौकशी की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही जहांगीराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त रूप से जंगल क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया। इसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति गौकशी का प्रयास करते दिखे, जिन्हें घेरने का प्रयास किया गया।
खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल बदमाश की पहचान आशकीन पुत्र नवाब निवासी ग्राम बदरखां, थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक फरार तीनों आरोपियों की तलाश में लगातार कॉम्बिंग जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी वी.पी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण, 01 तमंचा .315 बोर, 03 जिंदा कारतूस व 01 खोखा बरामद हुआ हैं।
– पुराना आपराधिक इतिहास भी आया सामने…(इंसेट)
गिरफ्तार अभियुक्त आशकीन शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ गौकशी, आयुध अधिनियम, चोरी, लूट और पोक्सो जैसी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अभी जल्दी में भी उसने अपने साथियों के साथ साखनी के जंगल में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी जांच लंबित थी।
– संयुक्त टीम का रहा अहम योगदान
इस कार्रवाई में सीओ विकास चौहान व जहांगीराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा राजकुमार सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम देहात की भूमिका अहम रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता हासिल हुई। मुख्य रूप से सब इंस्पेक्टर नीरज शर्मा, सब इंस्पेक्टर सौरभ, वाजिद अली, हैड कॉन्स्टेबल शोभाराम, रामपाल शर्मा, जितेंद्र चाहर, अतुल कुमार व स्वाट टीम से नेत्रपाल राणा, मौ.इनाम, अमित चौधरी, कुलदीप, अरुण, आशु, आशीष, मनीष, आकाश, अजय , विपिन, नदीम आदि का सहयोग रहा। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044750
