प्रयागराज हंडिया तहसील अंतर्गत ग्राम सभा मड़वा में आज विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवनिर्मित पंचायत भवन का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतथि पूर्व विधायक हड़िया प्रशांत सिंह ने ग्राम प्रधान धर्मराज कनौजिया एवं समस्त ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मड़वा गांव निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन, विद्यालय और प्रस्तावित आंगनवाड़ी केंद्र जैसी योजनाएं गांव के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
प्रशांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा किए जा रहे विकास कार्य सराहनीय हैं और आने वाले समय में मड़वा को एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जब 2027 के चुनाव को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव जनता और कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता, कार्यकर्ताओं और बुजुर्गों के आशीर्वाद से पूरी तैयारी की जा रही है।
अपनी बढ़ती लोकप्रियता पर प्रतिक्रिया देते हुए अंकुश सिंह ने कहा कि उन्हें मिल रहा जनसमर्थन उनके लिए सौभाग्य की बात है और वे हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे तथा उनके मान-सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
पंचायत भवन का यह उद्घाटन न केवल ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि मड़वा के विकास को नई गति भी देगा। अब देखना होगा कि यह विकास और राजनीतिक सक्रियता 2027 के चुनाव में किस रूप में सामने आती है। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438
