गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के संयुक्त मंत्री दिलीप मोदनवाल एवं संगठन मंत्री सुनील मोदनवाल की माता स्वर्गीय केसरी देवी (पत्नी बंकटेश्वर प्रसाद, आयु लगभग 73 वर्ष) के निधन का समाचार सुनते ही पूरे पत्रकार समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को सामाजिक एवं पारिवारिक स्तर पर अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभी ने कहा कि केसरी देवी एक धर्मपरायण, सरल स्वभाव एवं संस्कारवान महिला थीं, जिनका जीवन परिवार और समाज के लिए प्रेरणादायी रहा। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक का वातावरण है।
पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद सिंह, रामप्रताप विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों—राजेश जायसवाल, लाल जी विश्वकर्मा, अश्वनी मोदनवाल, अजय जायसवाल, विनोद गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, रामबाबू जायसवाल, संजय कश्यप, विनोद कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, रितेश गुप्ता, अनिल वर्मा, शशिभूषण, अवनीश मणि, धनंजय पांडेय, धर्मराज सरोज, धीरज पांडेय, दुर्गेश तिवारी, गंगा सागर, हरीश राय, मुंजेश प्रजापति, कृपा शंकर चौधरी, प्रह्लाद पटेल, राजेश वर्मा आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
सभी उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें शांति प्रदान करें। साथ ही यह भी कहा गया कि स्वर्गीय केसरी देवी की स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी और उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहेगा। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
