खैरागढ़ क्षेत्र के गांव डूंगरवाला स्थित अस्थायी गौशाला में गौमाताओं के लिए पेयजल और नहाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समरसेबल स्थापना का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अनिल सिकरवार द्वारा समरसेबल स्थापना की पहल की गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाहा भी मौके पर उपस्थित रहे और विधिवत भूमि पूजन किया।
इस पहल के तहत गौशाला में गायों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे गर्मी में उन्हें राहत मिल सकेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, गौसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस जनहितकारी कार्य को सेवा और संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया जा रहा है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेगा। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
