EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गदरपुर नगर पालिका में 25.86 करोड़ का बजट पास, मुख्यमंत्री धामी व शहरी विकास मंत्री के सहयोग से विकास को गति
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 0 0
    16 Apr 2026 17:13 PM



सड़क, नाली, पार्क सौंदर्गीकरण व लाइटिंग कार्यों पर फोकस, टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

गदरपुर.नगर पालिका परिषद गदरपुर की बोर्ड बैठक आज नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष मंनोज गुम्बर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 25,86,22,800 रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। नगर पालिका के इतिहास में पहली बार इतने बड़े बजट को मंजूरी मिलने पर सभासदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तालियां बजाकर स्वागत किया।

 बैठक में नगर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान के अंतर्गत सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद, जल संचय व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर जोर दिया गया। साथ ही, विभिन्न निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया।

 

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड के सहयोग से नगर में विकास कार्यों को गति दी जाएगी तथा सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर के प्रमुख मार्गों - सकैनिया रोड, गूलरभोज रोड, करतारपुर रोड, सिनेमा रोड व शिशु मंदिर रोड-पर फुटपाथ निर्माण, आरसीसी नालियों का निर्माण एवं जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कार्य कराए जाएंगे।

 

बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया गया कि उनके विशेष सहयोग से गदरपुर में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है, वहीं नगर में पार्कों के सौंदर्याकरण, तिरंगा झंडा स्थापना, सुलभ शौचालय निर्माण तथा मुख्य मार्गों पर आकर्षक लाइटिंग के लिए डीपीआर शासन को भेजी गई है, जिस पर शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। वहीं उपस्थित सभी लोगों ने नगर के विकास, स्वच्छता व सौंदर्गीकरण को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, सभासदगण रमन छाबड़ा, सचिन गुप्ता, नरगिस, विनीता चौधरी, तबस्सुम, फरदीन बाबा, मुकेश चावला, अश्विनी कुमार, परमजीत सिंह, एवं अधिकारीगण अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, सोहन लाल, विजेंद्र कुमार, प्रभा, मुकेश कुमार, जयपाल शर्मा, रोहन गुप्ता, अरुण कुमार, प्रिंस, अमित, अरविंद आदि लोग उपस्थित रहे।



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना