-
- शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
- कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी, ट्रांसफार्मर की केबल धू-धू कर जली
- राहगीरों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड
- भैरव मार्केट में सुरक्षा की मांग, ट्रांसफार्मर पर फेंसिंग की उठी आवाज
- दो ट्रांसफार्मरों तक फैल सकती थी आग, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
- मध्य प्रदेश बानमोर के भैरव मार्केट क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब विद्युत ट्रांसफार्मर की केबल में अचानक आग लग गई।
-
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे ट्रांसफार्मर के पास लगे कूड़े-कचरे के ढेर में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने ट्रांसफार्मर की केबल को अपनी चपेट में ले लिया और केबल धू-धू कर जलने लगी।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत धूल-मिट्टी डालकर आग को काबू करने का प्रयास किया और साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो पास में लगे अन्य ट्रांसफार्मरों तक आग फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि भैरव मार्केट में लगे ट्रांसफार्मरों के चारों ओर तार फेंसिंग कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। देखे शिव शंकर शिवहरे की रिपोट
20260416153507445788632.mp4
20260416153512148410042.mp4
20260416153518645134415.mp4
20260416153524948262834.mp4
