EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना- कोतवाली खैरागढ़ एक मादक पदार्थ तस्कर लगभग 4 किलो चरस के साथ पकड़ा
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 76
    16 Apr 2026 14:55 PM



आगरा कमिश्नरेट के थाना कोतवाली खेरागढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 3 किलो 996 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार आईपीएस के निर्देश पर डीसीबी टीम के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फुरकान पुत्र इस्लाम, निवासी झमैया टोला, थाना रसूलपुर, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में चरस, एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से चरस की तस्करी कर रहा था। वह स्कूटी की डिग्गी में चरस छिपाकर फिरोजाबाद से राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सप्लाई करता था। साथ ही उसने यह भी खुलासा किया कि वह विशाखापट्टनम से सस्ते दामों पर चरस लाकर ऊंचे दामों पर बेचता था।

इस मामले में थाना खेरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है। रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना