EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मड़वा में विकास की नई शुरुआत, पंचायत भवन का भव्य उद्घाटन — 2027 को लेकर भी सियासी संकेत
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    16 Apr 2026 13:53 PM



  1. मड़वा गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन का भव्य उद्घाटन
  2. हंडिया तहसील में विकास की नई शुरुआत, पंचायत भवन का लोकार्पण
  3. गांव के विकास को मिलेगी रफ्तार, पंचायत भवन बना नई पहचान
  4. अंकुश सिंह बोले— मड़वा को बनाएंगे आदर्श ग्राम
  5. विकास के साथ चुनावी चर्चा भी तेज, 2027 को लेकर दिए संकेत
  6. ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना, पंचायत भवन से बढ़ेंगी सुविधाएं

 प्रयागराज। हंडिया तहसील अंतर्गत ग्राम सभा मड़वा में आज विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवनिर्मित पंचायत भवन का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रशांत सिंह ने ग्राम प्रधान धर्मराज कनौजिया एवं समस्त ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मड़वा गांव निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन, विद्यालय और प्रस्तावित आंगनवाड़ी केंद्र जैसी योजनाएं गांव के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
प्रशांत सिंह  ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा किए जा रहे विकास कार्य सराहनीय हैं और आने वाले समय में मड़वा को एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जब 2027 के चुनाव को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव जनता और कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता, कार्यकर्ताओं और बुजुर्गों के आशीर्वाद से पूरी तैयारी की जा रही है।
अपनी बढ़ती लोकप्रियता पर प्रतिक्रिया देते हुए अंकुश सिंह ने कहा कि उन्हें मिल रहा जनसमर्थन उनके लिए सौभाग्य की बात है और वे हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे तथा उनके मान-सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
पंचायत भवन का यह उद्घाटन न केवल ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि मड़वा के विकास को नई गति भी देगा। अब देखना होगा कि यह विकास और राजनीतिक सक्रियता 2027 के चुनाव में किस रूप में सामने आती है। देखे प्रयागराज से  प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260416133201571760713.mp4

 

2026041613454376667877.mp4

20260416134831772407245.mp4

20260416134934350751143.mp4

20260416135005402806202.mp4

20260416135046805420128.mp4

20260416135149186724552.mp4



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना