EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आलोट जागीर की ऐश्वर्या मालवीय ने रचा इतिहास, 92% अंकों के साथ स्कूल में प्रथम
  • 151127612 - KAMAL CHOUHAN 0 0
    16 Apr 2026 12:55 PM



उन्हेल। ग्राम आलोट जागीर स्थित द साई हाई स्कूल की छात्रा ऐश्वर्या मालवीय ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। ऐश्वर्या ने कुल 500 में से 460 अंक प्राप्त कर स्कूल, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। बुधवार को घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में इस वर्ष बालिकाओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। इसी क्रम में ऐश्वर्या मालवीय (पिता – पदम मालवीय) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान प्राप्त किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ऐश्वर्या को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। कमल चौहान 151127612



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना