खबर गाजीपुर जिले से है । जहां आज वाराणसी मंडल के मंडली सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक हेमंत राव द्वारा गाजीपुर द्वारा सदर ब्लॉक क्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय अगस्ता में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया । इस दौरान सभी शिक्षकों को स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए , शिक्षा पर पुरजोर बल दिया । इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने मुख्य अतिथि मंडली सहायक शिक्षा निदेशक हेमंत राव को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । जबकि जखनिया ब्लॉक क्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय हथियाराम में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण कर बच्चों के उच्च शिक्षा की सराहना करते हुए , बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी शिक्षकों को सराहना किया । वहीं सादात ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत कक्षा 1 में नवीन नामांकन करते हुए , क्षेत्र में लोगों से अपील कर नामांकन बढ़ाने का निर्देश दिया । वही इस कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत सभागार में स्थित शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के आयोजन में भी उपस्थिति दर्ज कराते हुए , अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के (जिलाध्यक्ष) जयप्रकाश पांडेय के सेवानिवृत होने पर बधाइयां दिया । इसके बाद बेसिक शिक्षा कार्यालय महुआबाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा सहित जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे , विकास कार्यों की समीक्षा बैठक किया । और बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया । वही बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा को कड़ा निर्देश देते हुए , कहा कि जिले में कुछ विद्यालय पर अध्यापकों का अनुपस्थित होना शर्म की बात है । इस मामले को गंभीरता से लेते हुए , जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया । इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव , मिन्हाज आलम , उदय चंद्र राय , दीनानाथ साहनी , सहित अनंत सिंह (जिलाध्यक्ष) , दुर्गेश प्रताप सिंह (महामंत्री) , इत्यादि लोग मौजूद रहे । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह 151164525
बाईट - हेमंत राव (मंडली सहायक शिक्षा निदेशक) वाराणसी ।
20260416125313285403326.mp4
20260416125318473280405.mp4
20260416125335947837426.mp4



20260416125357263765332.mp4