EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुपचुप चल रहा था नशे का खेल, पुलिस ने मारी रेड और खोला राज
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    16 Apr 2026 11:41 AM



यूपी प्रतापगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर… नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है… मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम धनगर सराय छिवलहा में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापे के दौरान खेत में बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें गुपचुप तरीके से उगाया जा रहा था। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाकर विधिक प्रक्रिया पूरी की गई और पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिवकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है… और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। प्रतापगढ़ से बड़ी खबर के लिए बने रहिए हमारे साथ। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260416113517084605721.mp4

20260416113819231584708.mp4



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना