EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वृन्दावन सरोवर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ भक्ति सम्मान महोत्सव
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    16 Apr 2026 10:27 AM



वृन्दावन। कैलाश नगर स्थित वृन्दावन सरोवर में गोलोकवासी श्रीमती मुन्नी देवी की स्मृति में भक्ति सम्मान महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सन्त प्रवर रामदास महाराज (अयोध्या) के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।महोत्सव का शुभारंभ स्व. श्रीमती मुन्नी देवी के चित्रपट के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।तत्पश्चात सरस भजन संध्या आयोजित हुई।जिसमें प्रख्यात भजन गायक विष्णु बावरा व भजन गायिका राधिका किशोरी ने ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।इसके अलावा भागवत प्रवक्ता साध्वी वर्षा हरि कौशल, रूपेश महाराज एवं बालशुक गोपाल शरण महाराज आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

महोत्सव के अंतर्गत प्रख्यात साहित्यकार "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, ब्रजभूमि कल्याण परिषद् के अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, भागवत प्रवक्ता अनमोल कृष्ण शास्त्री, डॉ. अनूप शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, भागवताचार्य अंकित कृष्ण शास्त्री, पण्डित राजेश शास्त्री आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गणमान्य विभूतियों को सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अमित यादव एवं अशोक यादव ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके किया।

इस अवसर पर आकांक्षा यादव, शुभ, हर्षित यादव, गीताली यादव, कल्पना यादव, गीता यादव, जितेंद्र यादव, संदीप यादव, सचिन यादव, विवेक यादव, धीरेन्द्र यादव, रिशु यादव, कार्तिक एवं करन आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन सन्त प्रवर रामदास महाराज (अयोध्या) ने किया।कार्यक्रम का समापन सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना