EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खंड शिक्षा अधिकारी करंडा उदय चंद राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाईक जुलूस को किया रवाना, सम्मिलित हुए , सैकड़ों शिक्षक
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 65 76
    16 Apr 2026 10:16 AM



स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र करंडा, गाजीपुर के शिक्षकों ने निकाला बाईक जुलूस 

गाजीपुर - आज पुर्वान्ह में शिक्षा क्षेत्र करंडा के शिक्षको‌ द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत बाईक जुलूस निकाला गया । बाईक जुलूस को खंड शिक्षा अधिकारी करंडा उदय चंद राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना   किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले सभी शिक्षक कंपोजिट विद्यालय मैनपुर,करंडा के प्रांगण में एकत्रित हुये। वहां खंड शिक्षा अधिकारी करंडा द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि विद्यालयो   में इस माह में अधिक से अधिक 6-14आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक दशा में शत् प्रतिशत नामांकन हमारा लक्ष्य है। पूर्व वर्ष के अपेक्षा इस वर्ष नामांकन बढ़ा है लेकिन इसको और बढ़ाने की जरूरत है। तत्पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाईक जुलूस को रवाना किया गया। सभी शिक्षक अपने अपने बाईक पर हेलमेट के साथ जुलूस में प्रतिभाग किये। महिला शिक्षिकाये अपने स्कूटी के साथ जुलूस में प्रतिभाग की। यह जुलूस मैनपुर से प्रारंभ होकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय करंडा के प्रांगण में समाप्त हुआ। कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय मैनपुर , प्राथमिक विद्यालय मैनपुर प्रथम,कन्या पुर्व माध्यमिक विद्यालय मैनपुर के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। उच्च प्रा विद्यालय धरवां,करंडा के स्काउट के बच्चों ने ड्रम बजाकर पैदल मार्च भी किया। जुलूस के आगे आगे एक वाहन चल रहा था जिसमें ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से स्कूल चलो अभियान संबंधी गीत बज रहा था।आज के कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष करंडा सुरेंद सिंह ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह , विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन   के जिलाध्यक्ष अनंत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार, अटेवा के जिला मंत्री मानवेन्द्र सिंह, प्रणव मिश्र, बृजेश यादव, इमरान अहमद, कुमार हर्ष ,कृष्णा , कृष्णदेव गिरि, पन्ना लाल, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष एवं एस आर जी प्रीती सिंह, ए आर पी वरूण दूबे, जनार्दन यादव, मनोज कुमार सिंह, नित्यानंद गिरि, अश्विनी कुमार सिंह, अभिषेक यादव, मनीष कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, अभय विक्रम सिंह, सिद्धार्थ सिंह, प्रतीक सिंह, रश्मि सिंह , अंजलि, पूनम यादव, दिव्या श्रीवास्तव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह 151164525

20260416101531358884837.mp4



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना