EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कृष्णा धाम में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) के द्वारा हुआ संगीतमय सामूहिक सुन्दर काण्ड पाठ
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    16 Apr 2026 10:08 AM



वृन्दावन। परिक्रमा मार्ग/बर्फ फैक्ट्री के पीछे स्थित कृष्णा धाम में के द्वारा प्रख्यात रासाचार्य स्वामी रामशरण शर्मा एवं स्वामी प्रेमशरण तिवारी के संयोजन में सुन्दर काण्ड का संगीतमय सामूहिक पाठ सम्पन्न हुआ।साथ ही श्रीहनुमानजी महाराज की आरती की गई।

इस अवसर पर श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) के अध्यक्ष अशोक व्यास रामायणी एवं कोषाध्यक्ष आचार्य विपिन बापू महाराज ने बताया कि हमारे मंडल के द्वारा वर्ष भर के सभी मंगलवार व शनिवार को सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया जाता है।जिसमें मंडल के सभी सदस्य भाग लेते हैं।इसके अलावा श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) समय-समय पर समूचे ब्रज चौरासी कोस में अनेकानेक सेवा प्रकल्प संचालित करता रहता है।जिससे असंख्य व्यक्ति लाभान्वित होते हैं।

कार्यक्रम में श्रीमहंत नारायण दास महाराज, आचार्य धर्मवीर पाठक, आचार्य शिवांशु भाई मिश्र, आचार्य राजेश कृष्ण शास्त्री, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, पण्डित तुलसी शर्मा, आचार्य शरद कुमार शास्त्री (एस्ट्रो गोपाला) आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।

 

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना