EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मजदूर की बेटी प्रिंसी ने 10वीं में 481 अंक लाकर रचा इतिहास
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 65 76
    16 Apr 2026 10:13 AM



  • मजदूर की बेटी प्रिंसी ने 10वीं में 481 अंक लाकर रचा इतिहास
  • सीमित संसाधनों में बड़ी सफलता, प्रिंसी ने बढ़ाया पिछोर का मान
  • फुटपाथ पर मसाले बेचने वाले पिता की बेटी बनी टॉपर
  • मेहनत और लगन से प्रिंसी ने किया परिवार का नाम रोशन
  • संकट मोचन कॉलोनी में खुशी की लहर, प्रिंसी की सफलता पर जश्न
  • आर्थिक तंगी के बावजूद प्रिंसी की बड़ी उपलब्धि, बनी प्रेरणा

 

शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां प्रिंसी बनाफर ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 500 में से 481 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रिंसी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता पवन बनाफर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह पिछोर मंडी के पास फुटपाथ पर मसालों की छोटी सी दुकान लगाकर घर चलाते हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी।

प्रिंसी की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिस्थितियां भी उन लोगों का रास्ता नहीं रोक सकतीं, जिनके हौसले बुलंद होते हैं। उनकी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग ने इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई है।

इस उपलब्धि के बाद पूरे संकट मोचन कॉलोनी और पिछोर नगर में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग प्रिंसी को बधाई दे रहे हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

प्रिंसी की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा बनकर सामने आई है। देखे  पिछोर से राजू जाटव की रिपोट 

20260416100641386615780.mp4

20260416100851416166008.mp4



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना