समाजवादियों के डर से बीजेपी सरकार पंचायत चुनाव से बच रही है - ओ.पी. सिंह
हमारी मांग है कि ग्राम प्रधानों को उनके अधिकार से वंचित न किया जाये - ओपी सिंह
16 वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत का फंड बढ़ाया जाये - ओपी सिंह
एंकर - गाजीपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक ओमप्रकाश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला । उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करते हुए , सरकार की नीतियों की आलोचना की ।
ओपी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादियों के डर से पंचायत चुनाव कराने से बच रही है । उन्होंने मांग की कि ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जाए । विधायक ने 16वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के फंड में वृद्धि करने की भी वकालत की ।
बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए , ओपी सिंह ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के अफसर और मंत्री उतना लूट रहे हैं , जितना गजनी , गोरी और तैमूर ने भी नहीं लूटा था ।
देश में गैस की किल्लत का जिक्र करते हुए , उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी , जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी बात की कमी नहीं है । ओपी सिंह ने कहा कि इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड है कि सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति इतना झूठ बोलते हैं ।
बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर टिप्पणी करते हुए , ओपी सिंह ने कहा, "जब सम्राट ही आ गए तो अल्लाह जाने।" उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि राजा, महाराजा, नवाब चले गए , अब सम्राट आ गए हैं , सम्राट जानें सम्राट का हाल ।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर ओपी सिंह ने उन्हें "राजनीति में एक दुर्घटना" बताया । उन्होंने कहा कि हर प्रश्न का उत्तर अनिवार्य नहीं होता और ओपी राजभर अनिवार्य श्रेणी में नहीं आते ।
उन्होंने यह भी कहा कि ओपी राजभर पंचायत चुनाव तो नहीं करा पाए और ऐसे बोलते हैं जैसे वास्कोडिगामा के बाद सबसे ज्यादा यात्रा उन्होंने ही की हो । ओपी सिंह ने राजभर पर गरीबी भूलने का आरोप लगाते हुए , कहा कि हर समझदार आदमी को बोलने से पहले सोचना चाहिए ।
सपा विधायक ने भाजपा सरकार को "आतंक का पर्याय" बताते हुए , आरोप लगाया कि यह सरकार नेताओं की जमात खत्म करना चाहती है । उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि अपराधी या गुलाम प्रवृत्ति के लोग राजनीति में आएं । ओमप्रकाश सिंह पूर्व मंत्री और वर्तमान में जमानिया सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह 151164525
बाईट - ओमप्रकाश सिंह (सपा विधायक) सेवराई गाज़ीपुर ।

20260416094234206552054.mp4
20260416094253932180020.mp4

20260416094923866227140.mp4