EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेत में अधजला मिला व्यक्ति शव, गांव में फैली सनसनी
  • 151110069 - SANJAY SINGH 65 76
    15 Apr 2026 19:46 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के खितौली गांव के बाहर खेत में एक व्यक्ति का अधजला शव पड़ा मिला है। अधजले शव के पड़े होने की जानकारी के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सहावर थाना से पुलिस बल मौके पहुंच गया। घटना स्थल का मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा। पुलिस के मुताबिक खितौली गांव से बुधवार की सुबह एक खेत में अधजला शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सहावर गोविंद बल्लभ शर्मा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। शव अधजली अवस्था में था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने मृतक का हुलिया तैयार कर सोशल नेटवर्किंग पर अपलोड किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के बाद ही घटना से संबंधित अधिक जानकारी मिल सकेगी। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना