भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट
8770563283
पूर्व सैनिकों ने किया एस पी ऑफिस का घेराव
एस पी साहब बोले 15 दिन में पकड़ेंगे अपराधी
न्याय की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिक ने एसपी के पकड़े पैर
कार्यवाही नहीं हुई तो 15 दिन बाद डी जी पी के दर पर देंगे दस्तक
भिंड ,जिले के अटेर विधान सभा अंतर्गत कल्याणपुरा गांव में गत एक साल पूर्व भूतपूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया की पत्नी की चोरों ने हत्या कर दी थी और घर का जेवर सब सामान लुट गया था इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन की और से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आज सुबह 11 बजे बड़े हनुमान मंदिर से पीड़ित सैनिक के परिवार के साथ भूतपूर्व सैनिकों ने रैली निकाल कर ज्ञापन दिया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटर्न जोगिंदर सिंह सेंगर ने कहा कि जरूरत पड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे को उठाएंगे , ग्वालियर से आए ग्वालियर जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह ने ज्ञापन पड़ते हुए भिंड एस पी से पूछा आखिर क्या वजह रही जो अपराधी एक साल से पकड़े नहीं गए ,रैली में पीड़ित परिवार की महिलाएं बच्चे भी शामिल रहे इस अवसर पर इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन के संभागीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर जिला अध्यक्ष भिंड सूबेदार मेजर शिव बहादुर सिंह भदौरिया, कैप्टन राधे श्याम दंडोतिया,कैप्टन श्याम सुंदर शुक्ला, सूबेदार मेजर एस पी राठौर, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह कचोगरा, सूबेदार मेजर पुरंदर सिंह गुर्जर , सूबेदार मेजर जे एस परमार,सूबेदार चौधरी दीपक सिंह गुर्जर,सूबेदार उत्तम सिंह मावई, कैप्टन भूपेंद्र सिंह गुर्जर , मनोज सिंह भदौरिया, सूबेदार जितेंद् सहित सैकड़ों भूतपूर्व सैनिक शामिल रहे
वाइट हरिदास दैपुरिया

20260415191108023628254.mp4
20260415191118888642021.mp4
20260415191127486413334.mp4
20260415191139226512706.mp4
20260415191145694120560.mp4

20260415191240753846245.mp4