EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आगरा में परशुराम चौक विवाद, ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश
Link
  • 151188239 - PAWAN KUMAR 55 59
    15 Apr 2026 19:06 PM



  •  
  • नीला झंडा लगाने के मामले ने पकड़ा तूल, चौक पर जुटा समाज
  • सिकंदरा के परशुराम चौक पर तनाव, नारेबाजी के बीच पुलिस अलर्ट
  • अंबेडकर जयंती शोभायात्रा के दौरान विवाद, वीडियो से होगी गिरफ्तारी
  • चौक पर असामाजिक तत्वों की हरकत से भड़का माहौल, मुकदमा दर्ज
  • आगरा में बढ़ी सतर्कता, परशुराम चौक पर पुलिस की कड़ी निगरानी

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित परशुराम चौक पर विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चौक पर जूता पहनकर चढ़ते हुए नीला झंडा लगाए जाने का मामला सामने आया, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।

घटना के बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश देखा गया। समाज के लोग आज सुबह से ही परशुराम चौक पर एकत्रित होकर नारेबाजी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि समाज द्वारा अल्टीमेटम दिए जाने के बाद पुलिस ने देर रात मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। देखे पवन कुमार की रिपोट 

20260415190528431207260.mp4



Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना