EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जयप्रकाश गर्ग ने मंडी अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण की, व्यापारी ने फूलमालाओं से किया स्वागत
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 45 65
    15 Apr 2026 18:57 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद की कृषि अनाज मंडी में बुधवार को मंडी व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह मंडी एशिया में धान के लिए प्रसिद्ध है। समारोह में नगर के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

जयप्रकाश गर्ग ने 7 अप्रैल को हुए चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 11 वोटों से हराया था। मंडी परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चुनाव अधिकारी चौधरी बनी सिंह और ओमप्रकाश गोयल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग ने मंडी के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के सभी व्यापारियों के हित में काम करेंगे। गर्ग ने कच्चे आढ़तियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए आढ़त को बढ़ाकर डेढ़ प्रतिशत करने की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित व्यापारियों ने तालियों से स्वागत किया।

कार्यक्रम में मौजूद कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने व्यापारियों को मंडी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जल्द ही मंडी परिसर में एक स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की भी घोषणा की, जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।
मंडी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि मंडी में शेष विकास कार्यों को व्यापार मंडल के समन्वय से जल्द पूरा करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी ने जयप्रकाश गर्ग को बधाई दी और कहा कि व्यापारियों ने एक योग्य और कर्मठ व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुना है, जिनके नेतृत्व में मंडी नई ऊंचाइयों को छुएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापारी नेता कृष्णकांत वाष्र्णेय ने कहा कि मंडी व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन सोनू दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापारी नेता विनोद पहलवान, चंद्रकांत सिंघल, मुकेश अग्रवाल, अभय गर्ग, हरिकिशन गोयल, हरीश गुप्ता, रविंद्र बोली, अमित गोविल, ओमदत्त शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, ज्ञानेंद्र शर्मा, अशोक पहलवान, राजीव गोयल, दिनेश मीणा, प्रेम कुमार लोधी, पीयूष बंसल, सनी बंसल आकाश कंसल, संजय लोधी, सुनील चौधरी, खालिद अंसारी, मूलचंद अग्रवाल, शादिक अली, हिरदेश वाष्र्णेय, राजकुमार लोधी, कलुआ शर्मा, पवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। समारोह में व्यापारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे कार्यक्रम के दौरान मंडी परिसर में उल्लास का माहौल बना रहा। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना