EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाबा साहब की जयंती पर निकला भव्य जुलूस, ‘जय भीम’ के नारों से गूंजा क्षेत्र
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 45 65
    15 Apr 2026 17:35 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया

यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । एम्स थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर तकिया गांव से एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
जुलूस तकिया से प्रारंभ होकर गौबरहियाँ चौराहा, मतौनी गांव, रुद्रपुर गांव और कुसम्ही चौराहा होते हुए पुनः तकिया गांव में जाकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में शामिल लोग ‘जय भीम, जय भीम’ के नारों के साथ बाबा साहब के विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए आगे बढ़ते रहे।
जुलूस में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया और सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत भी किया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और समानता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समाज में जागरूकता बढ़ती है और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलती है।
जुलूस के शांतिपूर्ण समापन के बाद सभी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। रिपोट - जसवीर मोदनवाल  151167985



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना