EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रांची झारखण्ड निवासी मीना साहू के आर्थिक सहयोग से जी आर पी मऊ द्वारा प्रदत अज्ञात हिन्दू शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
Link
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 54 65
    15 Apr 2026 16:37 PM



  • मऊ में अज्ञात शव का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार
  • देवाश्रम समिति ने निभाई मानवता की मिसाल
  • पुलिस की पहल पर लावारिस शव को मिला सम्मान
  • पूरे विधि-विधान से किया गया अंतिम संस्कार
  • समाजसेवी मीना साहू ने उठाया अंतिम संस्कार का खर्च
  • परिजनों की पहचान तक अस्थि कलश रहेगा सुरक्षित

यूपी मऊ l देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा अपरान्ह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।

   बतया गया कि थाना जी आर पी जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम पी.एम. न. 121/2026 के तहत 15.04.2026 को अपराह्न में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल मऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम नाथ राम के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपरान्ह में शव को देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।

       अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च रातू रोड पंडरा रांची झारखण्ड निवासी मीना साहू द्वारा अपने स्मृतिशेष पति दया नन्द साहू की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया। बताते चलें कि आदरणीया मीना साहू द्वारा प्रति वर्ष एक अज्ञात शव के अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च सहर्ष वहन किया जाता है।

   उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम नारद भारती दयाराम यादव मालक यादव श्रीनाथ शैलेन्द्र रावत अमरेश 

मो. इब्राहिम गुरुचरण मद्धेशिया उर्फ़ गुड्डू संदीप राजभर संतोष सहित सम्मिलित रहे।

         उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।

20260415163230322607736.mp4

20260415163454973304122.mp4



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना