फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को झंगहा चौराहा स्थित थाना गेट के सामने, अमहिया स्कूल रोड पर ‘मौर्या एक्वा फ्रेश मिनिरल कूल आरओ वाटर एटीएम’ का भव्य उद्घाटन किया गया।
आधुनिक तकनीक से लैस इस प्लांट के शुरू होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को किफायती दर पर उच्च गुणवत्ता वाला शुद्ध एवं शीतल मिनरल वाटर उपलब्ध होगा।
उद्घाटन समारोह में संस्थान के संचालक ओम प्रकाश मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बाबा एक्वा सॉल्यूशन, कूड़ाघाट से विशाल त्रिपाठी व आकाश त्रिपाठी ने फीता काटकर प्लांट का शुभारंभ किया और जल की शुद्धता व तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं श्रीराम इंटरप्राइजेज के राम श्रृंगार व राम मिलन ने इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यापारियों व युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
संचालक ओम प्रकाश मौर्य ने बताया कि यह आरओ वाटर एटीएम 24 घंटे सेवा प्रदान करेगा, जिससे अमहिया रोड और झंगहा बाजार आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और जलजनित बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी।
उद्घाटन के बाद अतिथियों को शीतल जल पिलाकर प्लांट की गुणवत्ता का प्रदर्शन किया गया तथा अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
