EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

3 दिन से बंद थी दुकान: गोलघर में फ्लेक्स की दुकान के भीतर था महिला का शव, तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना
  • 151188511 - FULMATI 65 77
    15 Apr 2026 15:35 PM



 

कैंट थाना क्षेत्र में स्थित जिला परिषद रोड पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एमपी बिल्डिंग में स्थित “एक्सवाईजेड फ्लेक्स प्रिंटिंग” नामक दुकान के अंदर एक युवती का शव बरामद किया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी, जिससे आसपास के दुकानदारों को पहले ही संदेह हो रहा था।
बुधवार को जब दुकान के आसपास से तेज दुर्गंध आने लगी, तो पड़ोसी दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, जहां एक युवती का शव पड़ा हुआ मिला। मृतका की पहचान गंगोत्री (25) के रूप में हुई है, जो महराजगंज जिले के पुरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र के करमैनी गांव की निवासी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

शव की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मृत्यु कई दिन पहले हो चुकी थी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511

 



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना